Uttarakhand News

उत्तराखंड में महिला ने एक साथ 3 बच्चों को दिया जन्म,परिवार में खुशी का माहौल

Ad

उत्तराखंड में महिला ने एक साथ 3 बच्चों को दिया जन्म,परिवार में खुशी का माहौल

हल्द्वानीः काशीपुर के एक परिवार की खुशी में चार चांद तब लग गए जब महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। मां और तीनों बच्चें एक दम स्वस्थ हैं। परिवार में एक साथ तीन बच्चों के आने से खुशी का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि मामला उधम सिंह नगर के काशीपुर जिले का है। जहां दीपक धौलाखंडी की पत्नी हिमानी बुधानी ने दो बेटियों और एक बेटे को जन्म दिया है। 14 मई को महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया था। और उसके बाद उन्हें 26 दिन के लिए निजी अस्पताल के एनआईसीयू में रखा गया था। अब उनके स्वस्थ होने की डॉक्टर ने पुष्टि की है। और उन्हें छुट्टी दे दी है।

तीनों बच्चों का जन्म ऑपरेशन से हुआ है। डॉक्टरों का कहना है कि नॉर्मल बच्चे का वजन ढाई किलो होता है लेकिन बच्चों का वजन कम था। डॉक्टरों का कहना है कि करीब 2 महीने में तीनों बच्चे नॉर्मल हो जाएंगे। बता दें कि हिमानी की शादी 21 अप्रैल 2019 को गढ़वाल सभा के दीपक धौलाखंडी से हुई थी। दीपक वर्तमान में काशीपुर एसपी ऑफिस में तैनात है। तीन बच्चों के एक साथ घर पर आने से परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं कई लोग बच्चों को देखने उनके घर पर आ रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top