Uttarakhand News

उत्तराखंडः पहले प्रेमिका की गला काटकर की हत्या, फिर प्रेमी ने खुदपर करा चाकू से वार

Ad

देहरादूनः अकसर आपने सुना होगा कि आजकल की युवा पीड़ी प्रेम के लिए कई हदें पार कर देतें हैं। चाहे वो सही हो या गलत। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने प्रेमिका का गला रेत कर हत्या कर दी। इतना ही नही इसके बाद उसने खुद भी अपने गले पर चाकू मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

बता दें कि बनखंडी गली नंबर-2 में निवासी सुखराम बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का काम करता हैं। बुधवार सुबह सुखराम काम में गया था। उनकी पत्नी मार्निंग वॉक पर गई थी। घर में बेटी कल्याणी (26 वर्ष) अकेली थी। प्रातः करीब 6:45 बजे एक युवक घर में घुस गया और युवक औऱ कल्याणी के बीच कहासुवी हो गई।

max face clinic haldwani

इसके बाद आवाज सुनकर मकान की ऊपरी मंजिल में किराए पर रहने वाले रवि वहां पहुंच गया। रवि को आता देख युवक ने बरामदे के चैनल में भीतर से कुंडी लगा दी। रवि कल्याणी की मां को लेने के लिए बाहर दौड़ा। इसके बाद युवक ने कल्याणी के गले पर व शरीर पर कई जगह चाकू से दमदार वार कर दिए। इतना ही नही युवक ने  अपने गले पर भी चाकू मार दिया। वह भी मौके पर ही बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। सूचना मिलने के बाद कल्याणी के परिवारवालें और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने घर की जाली काटी औऱ किसी तरह अंदर पहुंच गए। जहां युवक-युवती खून से लथपथ हालत में पड़े हुए थे। 

इसके बाद लोगों ने मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बेहोशी की हालत में पड़े युवक को एम्स ऋषिकेश पहुंचाया। वहीं युवती की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो युवक की पहचान अजय यादव पुत्र पीआर यादव निवासी सुमन विहार बापू ग्राम के रूप में हुई है।

परिवारवालों ने पुलिस को बताया कि अजय यादव और कल्याणी के बीच दो साल से प्रेम संबंध था। मगर कल्याणी अब उससे शादी नहीं करना चाहती थी। युवक उस पर लगातार शादी के लिए दबाव बना रहा था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह का कहना है कि एम्स में भर्ती युवक की हालत भी गंभीर बनी हुई है। युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ेंः ब्रेकिंग न्यूज: उत्तराखण्ड की पूर्व DGP कंचन चौधरी का निधन

यह भी पढ़ेंः कोचिंग में नहीं पहुंच रहे थे टीचर, बच्चे पहुंच गए भोटियापड़ाव चौकी, सामने आई सच्चाई

यह भी पढ़ें:हल्द्वानीः मशहूर कोचिंग सेंटर के संचालक ने लोगों को ठगा, करोड़ों रुपये लेकर फरार

यह भी पढ़ें:हल्द्वानी के अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर एसडीएम ने मारा छापा, निकली कमियां

यह भी पढ़ें:हल्द्वानीः AC बस के ड्राइवर ने पी शराब, फिर यात्रियों के साथ ही कर डाली गाली गलौज



ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top