Uttarakhand News

जेईई मेन्स : उत्तराखंड टॉपर बशार को बधाई, बोले सोशल मीडिया करती है समय बर्बाद

Ad

Jee Mains 2020: उत्तराखंड टॉपर बशार को बधाई, बोले सोशल मीडिया करती है समय बर्बाद

देहरादून: कोरोना काल के बीच आयोजित हुई Jee Mains 2020 परीक्षाओं में बशार अहमद उत्तराखंड के टॉपर रहे। बशार अहमद ने जेईई मेन परीक्षा में 99.993 परसेंटाइल हासिल किया है। बशार हमेशा से पढ़ाई में अव्वल रहे हैं। इस साल 12वीं में उन्होंने 97.25 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं 10वीं में उन्होंने 97 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। कंप्यूटर साइंस इंजीनियर बनना चाहते हैं। साईंलोक कॉलोनी, जीएमएस रोड निवासी बशार के पिता अतीक अहमद ओएनजीसी में महाप्रबंधक हैं। बशार के बड़े भाई बिलाल आईटी कंपनी में इंजीनियर हैं। कामयाबी के बाद बशार का कहना है कि किसी भी तरह की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए फोक्स होकर पढ़ाई करना जरूरी है। इसके लिए युवाओं को मोबाइल और सोशल मीडिया से दूर रहने की जरूरत है। सोशल मीडिया केवल आपका वक्त बर्बाद करती है और आपकों पीछे कर देती है। तकनीक का अधिक इस्तेमाल भी अच्छा नहीं है। नियमित आठ से नौ घंटे पढ़ाई करने वाले बशार को क्रिकेट, संगीत व फिल्में देखना पसंद हैं। वह बताते हैं कि पढ़ाई के बीच खुद को तरोताजा करने के लिए वह ज्यादातर संगीत सुनते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने 11 सितंबर (शुक्रवार) को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main 2020) की फाइनल आंसर-की के बाद NTA JEE की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in, ntaresults.nic.in पर परिणाम घोषित कर दिया है। रिजल्‍ट एक pdf फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन परिणाम 2020 के लिए टॉपर सूची जारी की है। कुल 24 उम्मीदवारों ने 100 परसेंटाएल हासिल किया है। NTA ने परीक्षा समाप्त होने के बाद केवल छह दिनों में जेईई मेन परिणाम घोषित किया है।JEE मेन्‍स रिजल्‍ट में उम्मीदवार की ऑल इंडिया रैंक (AIR), NTA प्रतिशत अंक और कट-ऑफ सहित डीटेल्‍स शामिल होंगे। जैसा कि परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है, रैंक की गणना उम्मीदवारों के दोनो परीक्षाओं में से जिसमें बेहतर नंबर हों, उसके आधार पर की जाती है। रिजल्‍ट आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर घोषित किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top