Uttarakhand News

बॉलीवुड को भाया उत्तराखंड, पत्नी संग मसूरी पहुंचे सुनील शेट्टी

Ad

देहरादूनः उत्तराखंड की खूबसूरत वादियां पूरी दुनिया में फैमस है। राज्य के पहाड़ो की सुदंरता के सभी लोग कायल है। बॉलीवुड के कलाकार भी पहाड़ की पहाड़ा के दिवाने हैं। बॉलीवुड के कलाकार हमेशा मौका धूंधते है कि वे पहाड़ आए और यहां की खूबसूरती का लुफ्त उठा सके। ठंड का सीजन आते ही पहाड़ों में पर्यटकों की भीड़ उमड़ने लगती है। फिल्म एक्टर सुनीश शेट्टी पत्नी संग मसूरी की खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठाने पहुंचे हैं। सीजन की पहली बर्फबारी होते ही मसूरी और धनोल्टी का मौसम और भी सुहावना हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी ने पहाड़ो का आनंद लेते हुए कई सेल्फी भी ली। सुनील शेट्टी अपने बेटे आहन शेट्टी और तारा सुतारिया फिल्म तड़प की शूटिंग के सेट पर भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि मसूर बेहद खूबसूरत है। यहां आकर एक अलग ही सुकून मिलता है। सुनील शेट्टी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने मसूरी में फिल्म कान्क्लेव का आयोजन कर बॉलीवुड के लिए दरवाजे खोल दिए हैं। इससे बॉलीबुड के निर्माता निर्देशक काफी प्रभवित हुए हैं।

उत्तराखंड सभी फिल्म निर्माताओं की हॉट चोइस है। सरकार द्वारा फिल्म नीति में संशोधन करने के बाद राज्य में फिल्म जगत से जुड़े लोग खासकर प्रॉड्यूसर और डॉयरेक्टर यहां का रुख करने लगे हैं। और राज्य की खूबसूरत वादियों को बड़े पर्दे पर संजोना चाहते है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top