Uttarakhand News

उत्तराखंड में गजब हो गया,लॉकडाउन के बीच दुल्हा-दुल्हन ने लिए Online फेरे

Ad

उत्तराखंड में गजब हो गया,लॉकडाउन के बीच दुल्हा-दुल्हन ने लिए Online फेरे

देहरादूनः कोरोना वायरस ने पूरे देश में आतंक मचा रखा है। कोरोना को जड़ से खत्म करने के लिए देश में लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। लॉकडाउन के कारण जिन लोगों की शादी होनी है उन्हें परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। कई लोगों ने अपनी शादी को जहां कुछ समय बाद करने का फैसला लिया है। वहीं कुछ जोड़े ऐसे भी हैं जो शादी के बंधन में बंधने के लिए अनोखा अंदाज अपना रहे हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला देदरादून में। जहां दूल्हा अपने घर पर था, दुल्हन अपने घर पर और बाराती भी अपने-अपने घर पर थे और शादी हो गई।

बता दें कि ऑनलाइन फेरे लेकर देहरादून के क्लेमेनटाउन निवासी अनिमेष ने भोपाल की नीलू से शादी रचाई। पंडित ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मंत्रोच्चार कर शादी संपन्न कराई। ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के तहत जूम एप के जरिए ये शादी संपन्न हुई। शादी के लिए मेट्रीमोनियल साइट की ओर से ही पंडित की व्यवस्था की गई थी। इसके बाद पंडित ने मंत्रोच्चार कर फेरे और अन्य विधियां संपन्न कराईं। दूल्हा और दुल्हन के परिवार के सदस्य भी ऑनलाइन ही इस शादी में शामिल हुए। मूल रूप से असोम के रहने वाले अनिमेष दून में एक विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं। वहीं, नीलू भोपाल में ही एक अखबार में प्रूफ रीडर हैं।

अनिमेष का कहना है कि वह नीलू से एक मेट्रीमोनियल साइट के जरिए बीते अक्टूबर में संपर्क में आए। इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हुई और फिर दोनों एक दूसरे से मिले। इसके बाद दोनों के परिवारों ने भी आपस में बातचीत की। बीते 9 मार्च को अनिमेष और नीलू की सगाई धूमधाम से हुई थी। और फिर आठ मई को शादी की तारीख तय की गई। लेकिन लॉकडाउन के वजह से वे शादी धूम धाम से नही कर पाए। तो उन्होंने मेट्रीमोनियल साइट से संपर्क कर ऑनलाइन शादी की व्यवस्था करवाई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top