Nainital-Haldwani News

नीम करौली बाबा ने दी पहचान, श्रद्धालु ने अपने रिजॉर्ट में बनाया पर्यटकों के लिए ध्यान केंद्र

Ad

नैनीताल: नीम करौली बाबा ने हजारों श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी की है। बाबा के भक्त भी उनका धन्यवाद करने के लिए कैंची धाम भी पहुंचते हैं। आज हम एक ऐसी ही कहानी आपके बीच लेकर आए हैं। नीम करौली महाराज के आशीर्वाद से एक श्रद्धालु का कारोबार चल पड़ा तो उन्होंने अपने रिसोर्ट में नीम करौली बाबा महाराज के नाम पर एक ध्यान केंद्र शुरू किया है। कारोबारी का कहना है कि इससे क्षेत्र में बाबा की कृपा बनी रहेगी और पर्यटकों को भी बाबा की चमत्कारी शक्तियों के बारे में पता चलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर निवासी मनोज गिरी अपने चार मित्रों के साथ करीब 7 साल पहले हल्द्वानी आए थे। मनोज गिरी टूर एंड ट्रेवल का कारोबार करते हैं जिसमें उनका साथ हिमांशु गिरी, हिमांशु नेगी और सौरभ नेगी दे रहे हैं। सभी दोस्तों ने मिलकर पवित्र देवभूमि नाम से कंपनी की शुरुआत की। मनोज गिरी बताते हैं कि उन्होंने जब काम शुरू किया था तब उनके पास कुछ नहीं था।

हल्द्वानी में रहते हुए उन्होंने कैंची धाम जाना शुरू किया और वह हर हफ्ते बाबा के दरबार में पहुंचते हैं। साल 2020 में जब कोरोना ने दस्तक दी तो पर्यटन से जुड़े कारोबार ठप गए थे। मनोज गिरी कहते हैं कि उन पर भी काफी दबाव आ गया था लेकिन बाबा के आशीर्वाद से उन्होंने चुनौतियों का सामना किया। हालात बेहतर हुए तो कारोबार दोबारा चलने लगा। इस बीच उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर साझ़ रूफटॉप रेस्ट्रो व रिजॉर्ट शुरू किया। अपने काम को लेकर उन्होंने बताया कि बाबा से मुलाकात के बाद वो धैर्य को कामयाबी का सबसे बड़ा मंत्र मानते हैं।

सबसे पहले साल 2021 में उन्होंने हल्द्वानी कमलुवागांजा में रेस्टो शुरू किया। इसके बाद अब उन्होंने साल 2023 में नैनीताल के पंगकोट क्षेत्र में भी साझ़ रेस्ट्रो की शुरुआत की है। मनोज गिरी कहते हैं कि यह सब बाबा की कृपा के वजह से ही हुआ है इसलिए उन्होंने अपने रिसोर्ट में बाबा के नाम से एक ध्यान केंद्र बनाया है, जहां पर्यटक ध्यान कर सकते हैं। इसके अलावा बाबा की कृपा भी क्षेत्र वासियों पर बनी रहेगी। इसके अलावा वो और उनकी पूरी टीम एक सकारात्मक ऊर्जा के साथ अपना काम करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top