Uttarakhand News

उत्तराखण्ड: ऐसे ही नहीं कहते है कुत्तों को वफादार,दरिंदे से बचाई मालकिन की आबरू

Ad

देहरादून: रुड़की में घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। महिला ने आरोपी का विरोध किया तो उसने उसे घायल कर दिया। वो इससे ज्यादा महिला को चोट पहुंचाते उसे पहले महिला के पालतू कुत्ते शेरू ने बहादुरी का परिचय दिया। मालकिन के साथ छेड़छाड़ करने वाले का पैर पकड़कर गिरा दिया। इसके बाद महिला ने बचाव के लिए चिल्लाने लगी। इसी बीच आरोपी ने भागने की कोशिश की तो शेरू ने उसे काट लिया लेकिन इसके बाद भी वह भागने में कामयाब रहा। घटना के बाद महिला ने पुलिस को बताया कि एक अनजान युवक कई दिनों से उसके घर के बाहर अश्लील पत्र फेंक रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

खबर के अनुसार सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित जादूगर रोड निवासी महिला गुरुवार की रात करीब नौ बजे घर पर अकेली थी। इसी दौरान अश्लील पत्र फेंकने वाला युवक घर में घुस गया। उस वक्त महिला किचन में थी। रसोई में काम कर रही महिला को बुरी नीयत से दबोच लिया। महिला ने युवक का विरोध किया तो युवक ने किसी नुकीली चीज से उसपर हमला कर दिया। घर में आवाज सुन महिला का पालतू कुत्ता शेरू वहां पर आ गया और उसने आरोपी पर हमला कर दिया।

शेरू ने उसका पैर खींचा तो युवक जमीन पर गिर गया और महिला उसके चंगुल से छूट गई। इसके बाद महिला ने शोर मचाया तो युवक धक्का देकर मौके से फरार हो गया। पति के घर पहुंचने पर महिला ने आपबीती सुनाई। शुक्रवार को दोनों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी और शेरू की वफादारी का किस्सा भी बताया। महिला ने युवक की हरकत के बाद काफी डर गई है। महिला घर में उसके साथ पति और बेटी रहती है। वहीं इस मामले के सामने आने के बाद कुत्ते की पूरे क्षेत्र में तारीफ हो रही है। घर में लगे सीसीटीवी में आरोपी का चेहरा ठीक से नजर नहीं आ रहा है।एसएसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top