Uttarakhand News

सीएम तीरथ सिंह रावत ने किया साफ,हालात सामान्य होने पर ही स्कूल और कॉलेज खोले जाएंगे

Ad

देहरादून: राज्य में स्कूल और कॉलेज सामान्य हालात होने पर ही खोले जाएंगे। पूरे देश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट को लेकर अलर्ट जारी हुआ है। सभी राज्य इस खतरे से आमजन को बचाने के लिए पूरी तैयारियों में जुटे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मेडिकल व्यवस्थाओं को दुरस्त करने पर जोर दिया जा रहा है। रामनगर में भाजपा के चिंतन शिविर आयोजन हुआ था। जहां सीएम तीरथ सिंह रावत भी पहुंचे थे। शिविर में कोरोना काल में लोगों की मदद, संक्रमण रोकने के लिए व्यवस्थाएं, स्वास्थ्य सुविधाएं आदि पर चर्चा की गई।

सीएम तीरथ रावत ने कहा कि तीसरी लहर से निपटने के लिए सरकार तैयारियां चाक-चौबंद कर रही है। नए कोविड अस्पताल बनाए जा रहे हैं। हमने जनता को सुविधाएं देने का काम किया है। सरकार को विद्यार्थियों की चिंता है और हालात सामान्य होने पर ही स्कूल और कॉलेज खोले जाएंगे।

बता दें कि संक्रमण के खतरे को देखते ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया जा चुका है। स्कूलों और कॉलेज की पढ़ाई ऑनलाइन माध्यम से हो रही है। कोरोना Curfew के लागू होने के बाद ही खतरा पहले से कम हुआ है।

तीसरी लहर को लेकर उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि जनता की सुरक्षा प्राथमिकता है और ऐसे में स्कूल व कॉलेज खतरे के कम होने के बाद ही खोले जाएंगे।

उत्तराखंड में मंगलवार को 194 लोग कोरोना वायरस संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा बीते 24 घंटे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई। कुल मिलाकर 237 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। इस वक्त उत्तराखंड में कुल मिलाकर 2245 एक्टिव के बचे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top