Rudraprayag News

पहले पड़े ‘थप्पड़’ फिर पड़ी ‘लात’… चारधाम में हेलीकॉप्टर के सामने वीडियो बनाना पड़ा महंगा

Ad

देहरादून: इन दिनों उत्तराखंड की चारधाम से जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो हेलीपैड से जुड़ा है और एक युवक उडान भरते हुए हेलीकॉप्टर के सामने खड़ा होकर वीडियो बना रहा है लेकिन उसकी पिटाई हो जाती है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ धाम में वैसे रील और फोटो वायरल होते हैं लेकिन इस बार ये वीडियो वायरल हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

वायरल हुए वीडियो में युवक हेलीपैड के पास खड़ा होकर वीडियो बनाता नजर दिख रहा है। वह हेलीकॉप्टर के काफी करीब पहुंच जाता है और हेलीकॉप्टर के पायलट को उडान को रोकना पड़ता है। इसके बाद युवक को देख रहे सुरक्षा कर्मी उसके पीछे पडते हैं। पहले उसे थप्पड़ मारते हैं और भागते-भागते उसे लातें भी मारी जाती है।

वीडियो कब का है, इस बारे में कोई जानकारी नही मिली है लेकिन ये लोग काफी देख रहे हैं। इस पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया भी दी है। वीडियो में युवक को लात पड़ रही है और वो भागे जा रहा है। कई लोग कह रहे हैं कि युवक को सही सबक सिखाया गया हालांकि कुछ लोग सुरक्षाकर्मियों के इस व्यवहार को गलत भी बता रहे हैं। उनका कहना है कि उससे गलती से ये सब हुआ है, जानकर कोई भी इस तरह की हरकत नहीं करेगा।

युवक की फोटो व वीडियो के चक्कर में कोई बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रहीं कि पायलट हेलीकॉप्टर को टेकऑफ कराने से पहले रोक दिया। कुछ वक्त पहले उत्तराखंड सिविल एविएशन (UCA) के फाइनेंशियल कंट्रोलर अमित सैनी की हेलीकॉप्टर के पंखे की चपेट में आने से मौत हो गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top