National News

ब्रेकिंग उत्तराखण्ड: पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी के बेटे मनीष हुए कांग्रेस में शामिल, देखें तस्वीरें

Ad

देहरादून: लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर उत्तराखण्ड से बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व सीएम बीसी खंडूरी के बेटे मनीष खंडूरी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। वह देहरादून में आयोजित हो रही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के रैली में मौजूद है। यह विषय राज्य में काफी वायरल हो रहा था। बता दें कि बीजेपी को 24 घंटे के अंदर तीन बड़े झटके लगे हैं। असम के तेजपुर से सांसद रामप्रसाद शर्मा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मनीष खंडूरी के कांग्रेस में शामिल होने का बाद कयास लगाए जा रहे है कि खंडूड़ी पौड़ी से कांग्रेस के उम्मीदवार भी हो सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इससे पहले बीजेपी के राजस्थान के दिग्गज नेता देवी सिंह भाटी ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने बीकानेर से मौजूदा सांसद और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को टिकट नहीं देने की मांग को लेकर इस्तीफा दिया है। दूसरी ओर गुजरात बीजेपी की महिला नेता रेशमा पटेल ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि वे बीजेपी से अलग होने के बाद भी क्षेत्र की जनता के लिए अंतिम समय तक काम करते रहेंगे। यह वक्त लोकसभा चुनाव को देखते हुए काफी अहम है। अगर भाजपा लगातार लग रहे है झटकों से नहीं उभरी तो आने वाला वक्त उसे नुकसान पहुंचा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top