Uttarakhand News

पहाड़ की बेटियों का कमाल, अदिति और उन्नति का राष्ट्रीय बैडमिंटन टीम में चयन

Ad

देहरादूनः कामयाबी ने एक बार फिर देवभूमि उत्तराखण्ड का दामन छुआ है। एक बार फिर राज्य अपनी बेटीयों पर गर्व कर रहा है। एक बार फिर देवभूमि की बेटियों ने राज्य का मान बढ़ाया है। उत्तराखंड की दो शटलर अल्मोड़ा की अदिति भट्ट और देहरादून की उन्नति बिष्ट को भारत की जूनियर बैडमिंटन टीम में चुना गया है। दोनों खिलाड़ी चीन में होने वाली एशियन जूनियर चैंपियनशिप में भारत का रिप्रेजेंट करेंगी।

ADVERTISEMENTS Ad

बता देें कि उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ उपाध्यक्ष बीएस मनकोटी का कहना है कि चंडीगढ़ में इंडिया कैंप में प्रशिक्षण ले रही अल्मोड़ा की अदिति भट्ट और देहरादून की उन्नति बिष्ट को अंडर-19 जूनियर टीम के लिए चुना जा चुका है। यह दोनों चीन में 20-28 जुलाई तक होने वाली एशियन जूनियर चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी। उन्नति बिष्ट बालिकाओं के एकल में प्रतिभाग लेंगी, वहीं अदिति युगल में खेलेंगी। उन्नति की मौजूदा नेशनल रैंकिंग 4 है।

हैदराबाद में ट्रेनिंग करने वाली उन्नति कई बार देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। अदिति की डबल्स में रैंकिंग 2 है। वह तीन बार देश के लिए खेल चुकी हैं। अदिति अपनी जोड़ीदार गोवा की तनिष क्रेस्तो के साथ खेलेगी। उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ अध्यक्ष अलकनंदा अशोक और सचिव पुष्कर जैन ने दोनों को बधाई दी है। वहीं दोनों शटलर के चयन के बाद पूरे राज्य में और परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। वहीं दोनों के परिवारवालों का कहना है कि उन्हें अपनी बेटियों पर गर्व है। उन्होनें अपने इस सपने को पूरा करने के लिए बहुत मेहनत करी है। वहीं परिवार का कहना है कि देश की हर एक बेटी को अपने सपनों को पूरा करने का मौका मिलना चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top