Sports News

रणजी ट्रॉफी में उत्तराखण्ड के गेंदबाजों का शानदार आगाज,JK 182 ऑल आउट

Ad

देहरादून: घरेलू सीजन में उत्तराखण्ड के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। सीमित ओवरों के बाद रणजी ट्रॉफी में भी गेंदबाजों ने शानदार आगाज किया। सोमवार को अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड में उत्तराखण्ड और जम्मू-कश्मीर की भिडंत शुरू हुई। टॉस जीतकर उत्तराखण्ड ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जम्मू-कश्मीर के सलामी बल्लेबाजों को उत्तराखण्ड के गेंदबाजों ने मात्र 182रनों पर समेट दिया। जम्मू-कश्मीर की शुरुआत शानदार रही थी।

पहले विकेट के लिए अहमद बानडे और सुर्यांश रैना ने 45 रन जोड़े। डीके शर्मा ने अहमद को 24 रनों पर बोल्ड कर उत्तराखण्ड को पहली सफलता दिलाई। जम्मू कश्मीर का दूसरा विकेट 82 रनों पर गिरा, रैना को प्रदीप चमोली ने रन आउट कर पवेलियन भेजा। फिर शुभम पुंडिर को दिक्षांशु ने शून्य पर बोल्ड कर टीम को तीसरी सफलता दिलाई। इसके बाद अब्दुल शामाद को चमोली ने आउट किया।

लंच से पहले कप्तान उन्मुक्त चंद ने शुभम खजारिया को 47 रनों पर पवेलियन भेज दिया। लंच के बाद उत्तराखण्ड की टीम को जम्मू-कश्मीर को ऑल आउट करने में ज्यादा देर नहीं लगी। ओवेस शाह 23, फाजिल रासिद 4, राम दयाल 11, आबिद मुश्ताक 15, मोहम्मद मुद्दसिर 2 और उमर नाजिर 8 रन बना सके। निचले क्रम को राशिल साह और सन्नी राणा ने पवेलियन की राह दिखाई।

उत्तराखण्ड के बॉलिंग चार्ट पर नजर डाले को साह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा राणा 2, दिक्षांशु नेगी 1, उन्मुक्त एक, चमोली एक और डीके शर्मा को एक विकेट मिला। उत्तराखण्ड के गेंदबाजों ने एक बार फिर पिछले सीजन की याद दिलाई, जहां पूरे सीजन उनकी गेंदबाजी का दबदबा रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top