Nainital-Haldwani News

क्रिकेट के मैदान से आई गुड न्यूज, हल्द्वानी के कमल कन्याल ने बनाई अंडर-19 टीम में जगह

Ad

हल्द्वानी: क्रिकेट के मैदान से शहरवासियों के लिए एक और खुशखबरी आ रही है। अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्राफी के लिए चुनी गई हल्द्वानी केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने वाले कमल सिंह कन्याल को चुना गया है। ओपनर बल्लेबाज कमल सिंह अंडर-19 की 25 सदस्यीय टीम में जगह बनाने में कामयाब हुए थे लेकिन उन्हें शुरू में 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली थी। टीम में चुने गए  प्रशांत कुमार, नितीश जोशी और लक्ष्य सिंह पंवार ने उम्र के फर्जी दस्तावेज पेश किए थे और जांच के बाद उन्हें दो साल के बैन कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखण्ड अंडर-19 क्रिकेट टीम घोषित, हल्द्वानी के कुशाग्र ने बनाई जगह…

इसके बाद अंडर-19 टीम में कमल सिंह, समर्थ सक्सेना और रणजीत सिंह को जगह दी गई है। वहीं 26 सिंतबर को घोषित की गई टीम में अवनीश सुढ़ा (कप्तान), मनीष गौड़, तनुष गुसाईं, लक्ष्य सिंह, गौरव नेगी, नितीश जोशी, गौरव जोशी, कुशाग्र मलकानी, अखिल रावत, अमन नेगी, हरमन सिंह, सुमित पंवार, प्रशांत कुमार, सुमित जुयाल और जगमोहन नगरकोटी को शामिल किया गया था।

विजय हजारे में फिर दहाड़े उत्तराखंडी शेर, उत्तराखण्ड ने मेघालय को 8 विकेट से रौंदा

कमल नया गांव गौलापार के रहने वाले हैं। उनके पिता उम्मेद सिंह कन्याल फौज से रिटायर है और मां चंद्र कन्याल हाउस वाइफ हैं। केंद्रीय विद्यालय के अनूप जगमोला ने  कमल सिंह कन्याल के चयन के बाद खुशी व्यक्त की। उन्होंने बताया कि कमल ने हमेशा अपने गेम को सुधारने का प्रयास किया है। वो छोटी सी उम्र में खेल को अच्छी तरह से समझता रहा है और तभी उसकों राज्य की टीम में मौका मिला है।वहीं कमल हल्द्वानी स्थित कॉल्ट्स क्रिकेट एकेडमी अपनी प्रैक्टिस करते हैं। कमल ने टीम ज्वाइन कर ली है और वीनू माकंड ट्रॉफी में शामिल होने के लिए उत्तराखंड की टीम दो अक्तूबर को भुवनेश्वर के लिए रवाना होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top