Uttarakhand News

हरिद्वार और रुड़की सहित 10 रेलवे स्टेशनों को लश्कर-ए-मोहम्मद ने दी बम से उड़ाने की धमकी

Ad

नई दिल्ली:रेलवे विभाग को पिछले कई दिनों से लगातार मिल रही आतंकी धमकियों ने माहौल को संगीन बना दिया है।कुछ दिन पहले हरियाणा, दिल्ली सहित हिमाचल के रेलवे स्टेशनों और धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी थी। अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के डायरेक्टर के नाम उनके कार्यालय में हरियाणा सहित दिल्ली, हिमाचल प्रदेश के धार्मिक और रेलवे स्टेशनों बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिला था। पत्र में मई महीने में धमाके करने की धमकी दी गई है। धमकी भरे पत्र में भेजने वाले का नाम मैसूर अहमद, एरिया कमांडर जैश-ए-मोहम्मद लिखा है।  ऐसा ही एक पत्र पंजाब के फिरोजपुर रेल मंडल के डीआरएम को भी मिला है। यह पत्र आतंकी संगठन के कथित कमांडर खुदाबीब हाफिज के नाम पर भेजा गया है। और अब हाल ही में उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में रुड़की के रेलवे अधीक्षक को धमकी भरा पत्र मिला है जो की डाक द्वारा भेजा गया है। जिसमें हरिद्वार और रुड़की सहित 10 रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस धमकी भरे पत्र से रेलवे के महकमे सहित पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

रुड़की रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को डाक के जरिये रुड़की, हरिद्वार समेत 10 रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिलने के बाद यूएसनगर जिले में भी पुलिस प्रशासन की ओर से अलर्ट घोषित किया गया है। धमकी भरे पत्र में 10 रेलवे स्टेशनों की सूची में जिले से सटे रामपुर रेलवे स्टेशन का नाम भी शामिल है। अधीक्षक को मिले पत्र में फिर से लश्कर-ए-मोहम्मद के एरिया कमांडर मैसूर अहमद के नाम का जिक्र करते हुए छह मई को हरिद्वार समेत कई धार्मिक स्थलों और 13 मई को रुड़की रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी गई है। पत्र में देहरादून, लक्सर, शाहजहांपुर, बरेली, गोरखपुर, फैजाबाद और लखनऊ रेलवे स्टेशन के साथ ही यूएसनगर जिले से सटे रामपुर रेलवे स्टेशन पर बम धमाका करने की बात कही गई है। इसके चलते पुलिस प्रशासन की ओर से एहतियात के तौर पर यूएसनगर जिले में भी अलर्ट जारी किया गया है।

एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने बताया कि धमकी के मामले को देखते हुए जिले में सभी जगह सतर्कता बरतने के आदेश जिला पुलिस को दिए गए हैं। साथ ही सीमाओं पर विशेष चेकिंग अभियान चलाने को कहा गया है। स्थानीय अभिसूचना इकाई और अन्य खुफियां एजेंसियों को भी संदिग्धों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और किसी भी संदिग्ध स्थान पर डॉग स्क्वाएड और बम निरोधक दस्ते को भी लगातार गश्त करने को कहा गया है।

इधर, रेलवे बोर्ड की तरफ से रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर तैनात रेलवे पुलिस बल और जीआरपी को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को आरपीएफ के दरोगा आरके भारद्वाज ने टीम के साथ ट्रेनों और रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। साथ ही यात्रियों से भी अपील की कि कोई संदिग्ध वस्तु दिखने पर आरपीएफ को सूचना दें और सतर्क रहें।
बड़ी हैरान कर देने वाली बात ये है कि धमकी भरे पत्र में लश्कर-ए-मोहम्मद एरिया कमांडर मैसूर अहमद का भी जिक्र है। पत्र में 6 मई को हरिद्वार रेलवे स्टेशन और अन्य कई धार्मिक स्थल और 13 मई को रूड़की रेलवे स्टेशन बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top