Uttarakhand News

संजय गुर्जर के परिवार को 1 करोड़ की शहीद सम्मान राशि एवं सरकारी नौकरी देने की माँग

Ad

संजय गुर्जर के परिवार को 1 करोड़ की शहीद सम्मान राशि एवं सरकारी नौकरी देने की माँग

कोरोना योद्धा  थाना प्रेमनगर में तैनात सिपाही संजय गुर्जर  को गुर्जर चेतना समिति एवं गुर्जर समाज ने श्रद्धांजली दी।  उत्तराखंड गुर्जर समाज के मीडिया प्रभारी पुनीत चौंधरी गुर्जर ने सरकार से संजय गुर्जर को शहीद घोषित कर परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में 1 करोड़ रूपये की धनराशि एवं परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad

गुर्जर समाज के प्रतिनिधि सेवानिवृत्त इंजिनियर एसपी सिंह ने कैंट विधानसभा से विधायक हरबंस कपूर के सामने यह मांग रखी है।  जिसको तत्काल विधायक कपूर ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत जी को पत्र लिख कर माँग के रूप में भेज दिया।गुर्जर चेतना समिति के अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा गुर्जर समाज हमेशा से देश सेवा के लिए समर्पित रहा है। समाज के अनगिनत युवा देश की पुलिस एवं सेना के माध्यम से सेवा कर रहे हैं ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top