Dehradun News

ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज से पहले देवभूमि पहुंचे विराट कोहली, जानें पूरा प्रोग्राम

Ad

ऋषिकेश: ऑस्ट्रेलिया-भारत की टेस्ट सीरीज के लिए काउंटडाउन शुरू हो गया है। खिलाड़ी बहुत जल्द कैंप के लिए टीम से जुड़ने भी वाले हैं। मगर उससे पहले विराट कोहली अपने परिवार के साथ एक बार फिर प्रभु का आशीर्वाद लेने उत्तराखंड पहुंचे हैं। इन दिनों विराट कोहली और अनुष्का योगनगरी ऋषिकेश में हैं। दोनों पीएम मोदी के अध्यात्मिक गुरु के आश्रम भी आए थे।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार विराट कोहली, उनकी मां सरोज कोहली और पत्नी अनुष्का शर्मा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आध्यात्मिक गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के ऋषिकेश स्थित आश्रम में आए और गुरु की समाधि पर पुष्प अर्पित कर 20 मिनट तक ध्यान केंद्रित किया। आपको बता दें कि स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के आध्यात्मिक गुरु रहे थे।

विराट और अनुष्का को मंगलवार की सुबह तड़के गंगा तट स्थित आस्था पथ पर सैर करते हुए भी देखा गया। कई लोगों ने उन्हें पहचान लिया। हालांकि, सुबह 7:00 बजे दोनों आश्रम के योगा हॉल पहुंच गए, जहां दोनों ने योग किया। आश्रम के बाहर सुरक्षा में गार्ड व पुलिस तैनात है। माना जा रहा है कि डीजीपी अशोक कुमार के भी यहां पहुंचने के आसार हैं।

इसमें कोई दोराय नहीं कि विराट और अनुष्का पिछले कुछ समय से लगातार ईश्वरीय भक्ति करते दिखे हैं। चाहे वो नीम करौली बाबा के कैंची धाम आना हो या उसके बाद वृंदावन जाकर भगवान को याद करना। हर सीरीज से पहले विराट ने भगवान को याद किया है और फिर रन बनाए हैं। फैंस को उम्मीद है कि आने वाली टेस्ट सीरीज में विराट एक बार फिर चमकेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top