Election Talks

हल्द्वानी क्षेत्र में पड़े करीब 52 फीसदी वोट, नैनीताल जिले में ताज़ा वोटिंग प्रतिशत पर डालें नजर

Ad

हल्द्वानी: प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर बीते कई हफ्तों से उत्साह बना हुआ था। इस उत्साह का परिणाम आज यानी मतदान दिवस पर देखने को मिल रहा है। तमाम विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता भारी संख्या में बूथों पर पहुंच रहे हैं। सभी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक, सब वोट डाल रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इनमें भारी संख्या ऐसे युवाओं की भी है, जो पहली बार वोट डाल रहे हैं। बता दें कि उत्तराखंड की 70 विधानसभा क्षेत्रों में एक ही चरण में मतदान होना है। सोमवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हो गया था। जो शाम छह बजे तक चलेगा। अबतक नैनीताल जिले में वोटिंग प्रतिशत अच्छा रहा है। हालांकि नैनीताल विधानसभा क्षेत्र अभी भी जिले के बाकी पांच क्षेत्रों से पीछे है।

गौरतलब है कि दोपहर तीन बजे सबसे अधिक वोट कालाढूंगी क्षेत्र में पड़े हैं। यहां अबतक 54 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई है। इसके बाद 53 फीसदी से अधिक मतदान लालकुआं में हुआ है। हल्द्वानी में अबतक 51.91 परसेंट वोट पड़े हैं। निर्वाचन आयोग ने दोपहर तीन बजे तक नैनीताल जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में हुए मतदान का प्रतिशत जारी किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top