Uttarakhand News

उत्तराखंडः मौसम की करवट, कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी, येलो अलर्ट

Ad

Uttarakhand news: weather alert: इन दिनों उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला बदला सा है। पहाड़ी जिलों में बर्फबारी तो मैदानी जिलों में रिमझिम फुहारों का दौर जारी है। ऐसे में प्रकृति के ये रंग कहीं मेहरबान तो कहीं मुसीबत भी बन रहे हैं। यही वजह है कि मौसम विभाग भी पूरी तरह से सक्रिय है। मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश जनपदों में चार और पांच फरवरी को बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। यही वजह है कि विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पंतनगर जीबी पंत विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह के अनुसार, बारिश होने के बाद कुछ दिन शीतलहर का दौर रहेगा। रविवार (आज) को मौसम करवट लेगा जिससे मैदानी क्षेत्रों में तीन मिमी और पहाड़ी क्षेत्रों में पांच मिलीमीटर तक बारिश के आसार हैं। सोमवार को मैदानी क्षेत्रों में आठ मिमी और पहाड़ी क्षेत्रों में 10 से 15 मिमी बारिश की संभावना है। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की भी संभावना बनी हुई है।

बताते चलें कि इस बार मौसम में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। दिसंबर में बर्फबारी के दीदार नहीं हो सके। बर्फबारी के लिए पहाड़ी जिलों के लोगों के साथ-साथ सैलानियों को भी काफी इंतजार करना पड़ा। इसके साथ ही किसानों को भी सेब और दूसरी बागवानी के लिए बर्फबारी ने खूब तरसाया। देर से ही आखिरकार फरवरी की शुरुआत में बर्फबारी और बारिश ने सभी के चेहरों पर रौनक तो ला ही दी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top