Uttarakhand News

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का रंग, विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट

Ad

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। भीषण गर्मी के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य में आज मौसम का मिजाज सामान्य बने रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज बृहस्पतिवार को चार पहाड़ी जिलों में हल्की बूंदाबांदी व ऊंची चोटियों में बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं अन्य जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

ऐसा रहेगा आज का मौसम:

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 2 मई बृहस्पतिवार को उत्तरकाशी चमोली, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिले में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी और ऊंची चोटियों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं राज्य के अन्य जिलों में धूप खिलने के साथ मौसम सामान्य बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह का कहना है कि 2 और 3 मई को राज्य में कुछ पहाड़ी इलाकों को छोड़कर मौसम सामान्य बने रहने की संभावना है। जबकि 4 तारीख को राज्य के पर्वतीय जिलों में और वहीं 5 को पहाड़ क्षेत्र से लेकर मैदान तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

बुधवार को दोपहर बाद बदला मौसम, बारिश व बर्फबारी से बढ़ी ठंड

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बुधवार दोपहर बाद मौसम ने करवट ली। गंगोत्री धाम सहित गौमुख ट्रैक पर बर्फबारी शुरू हो गई। वहीं, चमोली जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई, वहीं निचले क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने से मौसम में थोड़ी ठंडक आ गई है। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ के साथ ही अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दोपहर बाद बर्फबारी हुई। जोशीमठ, गोपेश्वर, पोखरी क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने से मौसम ठंडा हो गया है। वहीं हर्षिल घाटी में बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट आई है।

।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top