Auto Tech

WHATSAPP से जल्द चुकाएंगे बिल व करेंगे पेमेंट

Ad

नई दिल्ली: अब तक आप whatsapp से सिर्फ चैट या कॉल के लिए ही इस्तेमाल करते है लेकिन जल्द ही इससे आप पेंमेट भी कर सकेंगे। जी हां, अब तक पेमेंट के लिए आप पेटीएम, भीम और फ्रीचार्ज जैसे एप इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन जल्द ही आपको इन एप से छुटकारा मिलने वाला है, क्योंकि अब व्यहाअ्सएप जल्द ही भारत में पेमेंट सुविधा को शुरू करने पर विचार कर रहा है।  जिसके बाद आप अपने व्हाट्सएप से भी पैसे भेज सकेंगे और पेमेंट कर सकेंगे।एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में व्हॉट्सएप के करीब 20 करोड़ यूजर्स हैं। व्हाट्सएप के लिए भारत दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है। रिपोर्ट के दावे के मुताबिक व्हाट्सएप पेमेंट भारत में UPI के जरिए अगले 6 महीनों के अंदर पेमेंट सर्विस शुरू कर सकता है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वॉट्सऐप UPI के जरिए पेमेंट सर्विस शुरू करेगी। यहां यह ध्यान देने वाली बात है कि वॉट्सऐप ने पेमेंट सिस्टम के लिए लोकप्रिय डिजिटल वॉलिट्स को नहीं UPI को चुना है। सूत्रों के हवाले से लिखा है कि वॉट्सऐप ने पहले डिजिटल वॉलिट के बारे में सोचा था लेकिन 20 मार्च को RBI के गाइडलाइन्स आने के बाद वॉट्सऐप UPI पर दांव लगाना चाहता है।

ADVERTISEMENTS Ad

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top