Rajasthan

वॉट्सएप पर जिलाधिकारी के नाम से ठगी,सचिव को संदेश भेजने से खुल गई आरोपी की पोल

Ad

नई दिल्ली: डिजिटल दुनिया ने लोगों के काम को आसान तो बनाया है लेकिन ठगी भी बढ़ गई है। एक मामला मामला राजस्थान से सामने आया है जो आईएएस टीना डाबी से जुडा है। टीना डाबी साल 2016 UPSC की टॉपर हैं और इस वजह से सुर्खियों में रहती हैं। वह मौजूदा वक्त में जैसलमेर में जिलाधिकारी हैं। उनकी फोटो का इस्तेमाल कर ठगी करने का मामला सामने आया है। यह भी पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

आरोपी IAS टीना डाबी के नाम से अमेजन गिफ्ट कार्ड मांगने का मैसेज भेज रहा था। उसने यही संदेश अर्बन इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की सचिव (राजस्थान प्रशासनिक सेवा) सुनिता चौधरी को भी भेजा। सुनिता चौधरी ने जब जिलाधिकारी के इस संबंध में बात की तो ठगी के बारे में पता चला। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह भी पढ़ें…

जानकारी के अनुसार युवक ने सबसे पहले वॉट्सएप पर फोन नंबर दर्ज किया और आईएएस अधिकारी टीना डाबी की डीपी लगाई। इसके बाद वह विभिन्न राशियों के अमेजन गिफ्ट कार्ड मांग रहा था। पुलिस ने डूंगरपुर के एक युवक को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। वहीं डीएम टीना डाबी ने लोगों से अनजान नंबरों से आने वाले संदेशों से सावधान रहने की अपील की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top