Dehradun News

झूला पुल पर सेल्फी लेते वक्त गंगा में गिरा पर्यटक, अबतक नहीं मिला कोई सुराग

Ad

ऋषिकेश: सेल्फी का क्रेज लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कोई भी सफर बिना सेल्फी के पूरा हो जाए, ऐसा अमुमन नहीं देखा जाता। कुछ लोग तो सेल्फी के लिए जान तक जोखिम में डालने से भी नहीं कतराते। सेल्फी से जुड़ा ही एक मामला सामने आया है। एक पर्यटक सेल्फी लेते वक्त गंगा नदी में गिर गया।

ADVERTISEMENTS Ad

ऋषिकेश में थाना मुनिकीरेती अंतर्गत बदरीनाथ राजमार्ग स्थित मालाकुंटी में गंगा नदी तट पर पर्यटकों की आमद हमेशा रहती है। गंगा स्नान करने आए श्रद्धालु झूला पुल घूमने भी आते हैं। इसी तरह एक युवक यहां आया हुआ था।

मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब दो बजे उन्हें सूचना मिली कि मालाकुंटी में मौजमस्ती के दौरान सेल्फी खींचते कुछ पर्यटकों में से एक पर्यटक का अचानक पैर फिसल गया। जिसकी वजह से पह सीधे गंदा नदी में गिर गया।

यह भी पढ़ें: रानीबाग पुल से भारी वाहनों की आवाजाही बंद,डायवर्जन ने निकाले यात्रियों के पसीने

यह भी पढ़ें: आमा-बूबू को जरूर बताना, कोई परेशानी हो तो 14567 नंबर पर कॉल करना

नदी का बहाव इतना तेज था कि कुछ भी सोचने समझने से पहले ही पर्यटक आंखों से गायब हो गया। बता दें कि स्थानीय लोगों द्वारा सूचना देने के बाद थाना मुनिकीरेती पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद एसडीआरएफ के जवानों के साथ मिलकर पुलिस ने नदी में सर्च अभियान शुरू कर दिया है।

दुखद ये है कि पर्यटक का कहीं कुछ पता नहीं चल सका है। थाना पुलिस ने बताया कि गंगा नदी में गिरा युवक अपने जीजा विनोद और दोस्त विक्की निवासी पंजाबी कॉलोनी बुलंदशहर के साथ यहां आया था। इस घटना से जीजा बदहवास हालत में है, वह इस बारे में कुछ भी नहीं बता पा रहा है।

यह भी पढ़ें: सोच हिंदी लेकिन पढ़ाई अंग्रेजी में… स्कूल के खिलाफ धरने पर बैठी रामनगर GGIC की छात्राएं

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान से लौटे दून के नितेश, तालिबानियों को 45 लाख रुपए देकर बची जान

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में जुड़ेंगे रोजगार के ये विषय, 12वीं पास करते ही छात्र बन सकेंगे आत्मनिर्भर

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: महिला को जबड़े से खींच कर ले गया गुलदार,ननद ने बिना डरे ऐसे बचाई भाभी की जान

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top