National News

CDS जनरल बिपिन रावत की सलामती की दुआ मांग रहा है पूरा देश

Ad

नई दिल्ली: कुछ दिन वाकई पूरे देश को हिलाकर रख देते हैं। एक ऐसा ही दिन आज है। दोपहर के समय तमिलनाडू के नीलगिरी हिल्स के पास से बड़े हादसे की खबर ने सबको दहला कर रख दिया। यहां सीडीएस जनरल बिपिन रावत समेत 14 लोगों को लेकर जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ इस चॉपर में उनकी पत्नी भी मौजूद थीं। हादसे में चॉपर के परखच्चे उड़ गए हैं। हादसा इतना भीषण था कि रेस्क्यू में और स्थिति की जानकारी आने में काफी वक्त लग रहा है। हर किसी के मन में हजारों सवाल उमड़ रहे हैं। पूरे देश में इस वक्त सन्नाटा सा छा गया है।

जनरल बिपिन रावत को लेकर पूरा देश सलामती की दुआ मांग रहा है। हर कोई उम्मीद कर रहा है कि जनरल रावत के साथ उनका परिवार सुरक्षित हो। हालांकि अभी तक इस बारे में किसी भी तरह का अपडेट सामने नहीं आया है। जनरल बिपिन रावत का कद भारत में उनकी पोस्ट से भी अधिक माना जाता है। इसलिए हर कोई चाहता है कि वह सुरक्षित ही रहें

वहीं एयरफोर्स चीफ वीआर चौधरी भी सुलूर पहुंच रहे हैं। वह घटनास्थल पर पहुंचकर हालातों की जानकारी लेने के लिए निकल गए हैं। दूसरी तरफ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी संसद में अब से कुछ ही देर में बयान जारी करने वाले हैं। फिलहाल वह बिपिन रावत के दिल्ली आवास पर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह भी संसद में पहुंच गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top