Nainital-Haldwani News

लालकुआं:होटल के कमरे में मिला स्थानीय महिला का शव,साथी व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ad

हल्द्वानी: लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक होटल में महिला का शव मिला है। महिला दो दिन पहले एक व्यक्ति के साथ होटल नरूला में रुकी थी। वह स्थानीय निवासी है और व्यक्ति अल्मोड़ा का रहने वाला है। होटल कर्मियों ने महिला की मौत की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस अधिकारी व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने होटल में मौजूद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। प्रथमदृष्टि से मामला हत्या का लग रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

मामला रविवार की सुबह सामने आया। स्टेशन चौराहे के पास होटल नरूला के एक कमरे में महिला का शव मिलने से पूरे शहर में सनसनी मच गई। महिला की पहचान घोड़ानाला वीआईपी गेट निवासी हेमा पत्नी ओमप्रकाश ( उम्र 40 वर्ष ) के रूप में की गई। उसके साथ अल्मोड़ा के द्वाराहाट निवासी पान सिंह भी मौजूद था। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम के साथ ही उपनिरिक्षक नंदन रावत के नेतृत्व में फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने महिला के साथ कमरे में मौजूद व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।

होटल का कमरा पान सिंह द्वारा बुक कराया गया था। महिला के पति ओमप्रकाश ने हत्या की तहरीर दी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद शाह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच करेगी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी। महिला हरेला के मौके पर अपने मायके जाने की बात कहकर होटल में रुकी थी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top