National News

विश्व का सबसे छोटा बच्चा जो हथेली में भी छिप जाये , मात्र 268 ग्राम वजन

नई दिल्लीः आपने कई ऐसी खबरे सुनी होगी, जिसे सुन कर आप रोमांचित हो जाते है। ऐसी ही एक खबर जापान की राजधानी टोक्यो से आ रही है, जहां विश्व के सबसे छोटे बच्चे ने जन्म लिया। अपने कई बच्चों के बारे में सुना होगा जिसमें विश्व के मोटे और लम्बे बच्चों की खबर सुनी होगी। पर यह दुनिया का सबसे छोटा बच्चा अपनी हथेली में भी छुप सकता है। खबरों के अनुशार टोक्यो की कीयो यूनिवर्सिटी के हॉस्पिटल में जन्मे इस बच्चे का वजन पैदाइश के समय महज 268 ग्राम था। इस बच्चे का जन्म प्रीमैच्योर बेबी के रूप में केवल 24 हफ्तों में हुआ है। दरअसल, गर्भावस्था के दौरान बच्चे की ग्रोथ होनी बंद हो गई थी।डॉक्टर के मुताबिक, ग्रोथ न होने से बच्चे की जान को खतरा था, जिसको देखते हुए समय से पहले ही ऑपरेशन की मदद से बच्चे का जन्म कराया गया। डॉक्टरों ने बच्चे की ब्रीदिंग और न्यूट्रीशन का खास ध्यान रखते हुए बच्चे को 5 महीनों तक हॉस्पिटल की इंटेंसिव केयर नर्सरी में रखकर इलाज किया। इलाज के बाद इस बच्चे का वजन 3.32 किलोग्राम होने के बाद इस बच्चे को डिस्चार्ज कर दिया गया है। अच्छी बात ये है कि बच्चा अब पूरी तरह से स्वस्थ है। यूनिवर्सिटी ऑफ लोवा की टाइनिएस्ट बेबी रजिस्ट्री के मुताबिक, इससे पहले साल 2009 में जर्मनी में दुनिया के सबसे छोटे बच्चे का जन्म हुआ था। इस बच्चे का वजन मात्र 274 ग्राम था। लेकिन इस साल जापान में 268 ग्राम वजन के साथ जन्मे बच्चे ने दुनिया के सबसे छोटे बच्चे का खिताब अपने नाम कर लिया है।

To Top