World News

विमान हादसा 157 यात्री सवार थे , मरने वालों की गिनती नहीं

Ad

नई दिल्लीः इथियोपिया के केन्या में बड़ा विमान हादसा हो गया है। स्थानीय समय के मुताबिक, विमान ने सुबह 8.38 बजे उड़ान भरी थी और छह मिनट बाद ही इसका संपर्क एटीएस (एयर ट्रेफिक कंट्रोल) से टूट गया था। विमान में सवार 149 यात्रियों के अलावा 8 क्रू मेंबर भी शामिल थे।157 लोगों को लेकर केन्या के नैरोबी ले जा रहा इथोपियन एयरलाइंस का बोइंग 737 विमान क्रैश हो गया है। विमान में सवार 149 यात्रियों के अलावा 8 क्रू मेंबर भी शामिल थे। विमान इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से केन्या के नैरोबी जा रहा था।इथियोपिया के प्रधानमंत्री आबी मोहम्मद ने इस हादसे पर दुख जताया है। हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई गई है। कहा जा रहा है कि स्थानीय समय के मुताबिक, विमान ने सुबह 8.38 बजे उड़ान भरी थी और छह मिनट बाद ही इसका संपर्क एटीएस (एयर ट्रेफिक कंट्रोल) से टूट गया था। कोलंबिया में भी एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर उसमें सवार सभी 12 यात्रियों की मौत हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, विमान की पहचान विलाविसेंसियो शहर के हवाईअड्डे पर पंजीकृत डगलस डीसी-3 के रूप में हुई है। नागरिक विमानन एजेंसी ने ट्वीट किया, “हमें सैन जोस डेल गुआविएर और विलाविसेंसियो के बीच चलने वाले विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का दुख है।”एजेंसी ने एक बयान में कहा कि विमान ने दुर्घटनाग्रस्त होने से कुछ ही समय पहले आपातकाल की घोषणा की थी। कहा जा रहा है कि विमान में नौ यात्री तथा पायलट दल के तीन सदस्य थे। यात्रियों में दक्षिण-पूर्वी प्रांत वौप्स में स्थित एक नगर निगम के महापौर भी थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top