World News

स्वास्थ्य मंत्री को हुआ कोरोना वायरस,पीएम पर भी मंडरा रहा है खतरा!

Ad

नई दिल्लीः कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में आतंक मचा रखा है। कोरोना वायरस ने कई लोगों की जान ले ली है। और अब ब्रिटेन की स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री नदीन डॉरिस कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। उनका टेस्‍ट पॉजिटिव पाया गया है। वहीं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन पर कोरोना वायरस का खतरा मंडरा रहा है। क्‍योंकि कुछ दिन पहले ही नदीन डॉरिस उनसे मिली थीं। बता दें कि अभी तक ब्रिटेन में 350 से ज्‍यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

बता दें कि ब्रिटेन की स्वास्थ्य मंत्री नदीन डॉरिस ने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी खद दी है। उन्होंने बताया कि इंग्लैंड का स्वास्थ्य विभाग मुझसे मुलाक़ात करने वाले सभी लोगों से संपर्क करने की कोशिश कर रहा है। इस बीच मेरा विभाग और मेरा दफ्तर कुछ दिनों तक बंद रहेगा। साथ ही नदीन डॉरिस का कहना है कि जैसे ही उन्‍हें पता चला कि वह कोरोना वायरस है वैसे ही उन्‍होंने खुद को सभी से दूर कर लिया। घरवालों को भी खुद से दूर कर दिया है।

यह भी पढ़ें: अकेली शैफाली खिताब नहीं दिला सकती थी, भारत हकदार भी नहीं था !

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी में खुला कुमाऊं का पहला महिला डाक घर

यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा के शो पर पहुंचा हल्द्वानी का राहुल, वीडियो देखकर आप खुद भी फैन हो जाएंगे

यह भी पढ़ें: कमाल के पल,आठ साल बाद भारत के लिए ओपनिंग करने उतरे सहवाग-सचिन

यह भी पढ़ें: सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज ने लिया संन्यास, फैंस बोले थैंक्यू

दुनिया के कई देशों के साथ-साथ ब्रिटेन में भी कोरोना वायरस ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। कोरोना वायरस के कारण यहां अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन के स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के मुताबिक, अभी तक 26,000 लोगों की जाँच हुई है। इसमें से 373 मामलों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं भारत में भी कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्‍या 50 पहुंच गई है। वहीं अमेरिका में भी कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। यहां मरनेवालों में की संख्या 29 हो गई है। कोरोना वायरस तेजी से कई लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top