Nainital-Haldwani News

मौसम विभाग की भविष्यवाणी हुई सच,नैनीताल और चंपावत के लिए इमरजेंसी बुलेटिन किया जारी

राहत भरी खबर, रामनगर-हल्द्वानी समेत नैनीताल जिले में चार मार्ग और खुले
Ad

देहरादून- भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तराखंड राज्य के लिए तीन घंटे का तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग ने रात्रि 9:00 बजे तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है, जिसके अनुसार नैनीताल तथा चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं तीव्र बारिश होने की संभावनाएं बताई गई है और येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बिजली चमक सकती है। पिछले 3 घंटे के दौरान सबसे अधिक चोरगलिया में 28.5 एमएम वर्षा हुई। वही मसूरी में 25 एमएम , लैंसडाउन में 24 तथा पुरोला में 18 एमएम बारिश दर्ज की गई। आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि शाम को मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी बुलेटिन में देहरादून, टिहरी, नैनीताल और चंपावत जनपदों में बारिश होने की संभावना जताई गई थी और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। इसके बाद करीब तीन घंटे नैनीताल के हल्द्वानी में जमकर बारिश हुई है। दूसरी ओर हरिद्वार पौड़ी और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वह पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने से बचे। इसके अलावा नदी व नालों से दूरी बनाकर ही रहे और उफान पर बहने वाले नालों को पार करने की कोश्श नहीं करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top