![](https://haldwanilive.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-RealStateDeveloper.jpg)
हल्द्वानी: नैनीताल पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान कामयाबी की तरफ बढ़ रहा है। मंडी चौकी इंचार्ज दिनेश नाथ मंहत और उनकी टीम को सफलता मिली है। पुलिस ने पुरानी आईटीआई से नहीम अंसारी को 6 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि आरोपी स्मैक की तस्करी से जुड़ा है। आरोपी किच्छा ऊधमसिंहनगर का निवासी बताया जा रहा है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी बहेडी से स्मैक लाता था और उसे हल्द्वानी में छोटी-छोटी पुडियां में बेचता था।
![](https://haldwanilive.com/wp-content/uploads/2023/05/HaldwaniLive_logo_compressed.jpg)