Regional News

अल्मोड़ा: चालक ने दिखाई समझदारी, बची 11 यात्रियों की ज़ान

Ad

हल्द्वानी:मंजिल में सलामती से पहुंचाने में वाबन चालाक का बहुत बड़ा योगदान होता है। कई बार ऐसे मौके सामने आ जाते है जहां वह अपनी समझदारी का परिचय देते हुए यात्रियों की जान बचातें है। यह केवल रोड़ पर चलने वाले वाहन नहीं बल्कि पानी और हवाई वाहनों में भी होता है।

ADVERTISEMENTS Ad

मामला अल्‍मोड़ा के मानिला का हैं। जहां में उत्तराखंड परिवहन निगम की बस राजकीय महाविद्यालय के निकट एक बैंड पर अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर उतर गई।  शनिवार को उत्तराखंड परिवहन निगम की बस संख्या यूके 07-पीए-3160 दिल्ली से मानिला की तरफ आ रही थी। घटना शाम 7 बजे का है। उस वक्त बस में 11 यात्री सवार थे। बस चालक अनिल कुमार के अनुसार बस के ब्रेक जाम हो जाने के कारण बस एक तरफ को खिंचती चली गई। चालक ने सूझ बूझ दिखाते हुए बस को पैराफिट से टकराते हुए सड़क से बाहर उतार दिया। जिससे बस में सवार सभी 11 यात्रियों को किसी प्रकार के जान माल का नुकसान नहीं हुआ।

यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने यात्रियों को सड़क में पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यदि बस पेड़ों में नहीं अटकती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top