Sports News

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान

Ad

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच 9 नवम्बर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। टीम में गौतम गंभीर की वापसी हुई है वही हार्दिक पांड्या को पहली बार टेस्ट टीम में जगह दी गई है। शिखर धवन और केएल राहुल चोट से ऊभरने में नाकाम रहे जिस कारण उन्हें टीम में जगह नही मिली। रणजी क्रिकेट में शानदार बल्लेबाजी कर रहे युवराज सिंह को टीम में जगह नही मिली और रोहित शर्मा को बाहर का रास्ता दिखाया गया। हालांकि ये चयन केवल 2 मुकाबलों के लिए किया गया है। इंग्लैंड 5 मैचों की सीरीज खेलने के लिए भारत आ रहा है। अंग्रेज टीम ने पिछली तीन टेस्ट सीरीज में भारत को हराया है। इसके साथ ही 2004 से अगर किसी टीम ने भारत को उसकी धरती में कोई टेस्ट सीरीज में हराया है तो वो इंग्लैंड ही है। (वर्ष 2012- सीरीज 2-1) सीरीज का पहला मुकाबला 9 तारीक में राजकोट में खेला जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

दो टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडियाः विराट कोहली,मुरली विजय,चेतेश्वर पुजारा,अजिंक्य रहाणे,करूण नायर,गौतम गंभीर,रिद्धमान साहा, हार्दिक पांड्या,रविंद्र जडेजा, रवि अश्विन, अमित मिश्रा,इशांत शर्मा,मोहम्मद शमी,उमेंश यादव, जयंत यादव।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top