News

ऋषिकेश: मैक्स खाई में गिरी,7 की मौत 4 घायल, नोट बदलने बैंक जा रहे थे मुसाफिर

Ad

ऋषिकेश: देश में 500-1000 के नोट बंद होने से लोगों के काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूरा देश सरकार की इस लड़ाई में साथ दे रहा है लेकिन अपने रोज की जरूरत पूरा करने के लिए उसे पैसों की जरूरत है। इसी लिए वो दिन भर बैंक या एटीएम के बाहर खड़े होकर धन प्राप्त करने का इंतजार कर रहा है। वही कई लोगों की लाइन में खड़े होने से बिमार होने और मौत की खबर भी सामने आ रही है।  यमकेश्वर गैंडखाल के पास  एक मैक्स खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत और चार घायल हो गए है। खबर के अनुसार ये सभी लोग नोट बदलने के लिए ऋषिकेश  बैंक जा रहे थे। घादसे के 3 घंटे बाद  108 आपातकालीन सेवा से सभी घायलों को ऋषिकेश अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही एक गंभीर को जौलीग्रांट रेफर किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top