Business Live

एक्सिस बैंक पर आईटी की रेड, 44 फेक खातों में 100 करोड़ रुपए

Ad

नई दिल्ली- एक्सिस बैंक की चांदनी चौक ब्रांच में नोटबंदी के बाद 450 करोड़ों रुपए जमा करने का खुलासा हुआ है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने शुक्रवार को यहां छापेमारी में पाया कि बैंक ने नोटबंदी के बाद से 44 फर्जी अकाउन्ट्स में करीब 100 करोड़ रुपए जमा किए हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार 5 बैंक अफसरों से पूछताछ कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक आईटी की रेड में ऐसे 44 बैंक अकाउंट सामने आए हैं, जिनमें केवाईसी यानी नो योर कस्टमर के पैमानों का पालन नहीं किया गया है। इन अकाउंट्स में 100 करोड़ से भी ज्यादा रकम जमा है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि इससे पहले इसी सप्ताह प्रवर्तन निदेशालय ने एक्सिस बैंक के 2 मैनेजरों को 3 किलोग्राम सोने के साथ अरेस्ट किया था। इन सभी पर मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने का आरोप था। ये दोनों मैनेजर कश्मीरी गेट ब्रांच में कार्यरत थे। इससे पहले एक्सिस बैंक ने अपने ही 19 ऐसे कर्मचारियों को निलंबित किया था क्योंकि उन पर गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। वहीं, इस पूरे मामले पर एक्सिस बैंक के प्रवक्ता ने सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि’, ‘बैंक कॉर्पोरेट गवर्नेंस और जीरो टॉलरेंस के प्रति पूरी तरह समर्पित है। अगर कोई भी कर्मचारी गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल पाया जाता है, तो हम उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे। हम जांच एजेंसियों का भरपूर सहयोग कर रहे हैं।’

Source: HindiKhabar

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top