Breaking News

कंसल मेडिकल स्टोर की मालकिन की नौकर ने की हत्या, शहर में सनसनी

Ad

हल्द्वानी: कुमाऊं के मुख्यद्वार हल्द्वानी शहर को उत्तराखण्ड के शांतिमय शहरों में गिना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों से शहर की शांति में क्राइम ने अपने पांव जमा दिए है। जिस शहर में लोग भयमुक्त रहते थे वहां अब हर मिनट डर के साए में रह रहे है। शहर के महिला अस्पताल समीप स्थित कंसल मेडिकल स्टोर की मालकिन उमा की घरेलू नौकर ने हत्या कर दी।  पंकज कंसल की पत्नी की बेस बॉल के डंडे से हमलाकर घरेलू नौकर ने हत्या कर दी। इसके साथ ही उसने कामवाली को भी उसने चाकू व सरिये से हमला कर घायल कर दिया। हत्या को अंजाम देने के बाद खूनी छत के रास्ते भाग गया। बात सुबह करीब पौने ग्यारह बजे की है जिस वक्त नौकर ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना पाकर मेडिकल स्टोर के संचालक को पत्नी ने फोन कर  दी। जब तक बेटा और दुकान के स्टाफ के साथ घर पहुंचे तक तक खूनी भाग चुका था।

ADVERTISEMENTS Ad

मेडिकल स्टोर से उमा के पति, बेटा व अन्य स्टाफ घर पहुंचा, तब तक संतोष छत के रास्ते फरार हो गया। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सारे दरबाजे भीतर से लॉक होने पर रोशनदान से किसी व्यक्ति को भीतर भेजकर घर को खुलवाया गया। इसके बाद उमा और नौकरानी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उमा ने दम तोड़ दिया।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top