Sports News

किताब पढ़ी ! लेकिन ये टॉपिक पढ़ना भूल गए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज !

Ad

पुणे- कहते है ना अगर किताब पढ़ो तो हर टॉपिक पढ़ना चाहिए था तभी सफलता मिलती है। लेकिन कंगारु ये सब भूल कर   केवल रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जड़ेजा के टॉपिक पर ध्यान देने लगे। कप्तान स्टीव  स्मिथ भी अतिविश्वास का शिकार हुए।  ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले विकेट के लिए हुई साझेदारी  भारतीय खेमे को खतरे की तरफ इशारा कर रहे थे लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ कि पूरे दिन के खेल की तस्वीर ही बदल गई। पहले विकेट के लिए डेविड वॉर्नर और मैट रेन्शों 82 रन जोड़ डाले। खतरनाक लग रही इस साझेदारी को उमेश यादव ने तोड़ और वॉर्नर को 38 रनों पर पवेलियन की राह दिखा दी। उसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम बिखरने लगी।  दूसरा विकेट ऑस्ट्रेलिया को 119 रनों पर लगा। शॉन मार्श 16 रन बनाकर जयंत यादव का शिकार हुए। उसके बाद पीटर हेंडसकॉम ( 22रन) को जड़ेजा ने आउट किया।   उसके अगले ही ओवर में भारतीय स्पिनरों को हल्के में ले रहे कप्तान स्टीव स्मिथ 27 रन पर अश्विन का शिकार हुए।  उस वक्त मेहमान टीम का स्कोर 149-4  था।  उसके बाद मिचेल मार्श( 4 रन), मैथ्यू वेड (8 रन), मैट रेन्शों (68 रन),  स्टीव ओ कीफ़ (0) और नेथन लियोन (0) पर आउट हुए।  लेकिन ऑस्टेलिया टीम को 250 का आंकड़ा पार करने में मिचेल स्टार्क ने  महत्वपूर्ण 57  रन बनाए। उन्होंने 3 छक्के और 5 चौके मारे। दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्टेलिया ने 9 विकेट पर 256 रन बनाए। भारत की ओर से उमेश यादव ने मेहमान टीम की रीड़ की हड्डी तोड़ दी। यादव ने 4 बल्लेबाजों को आउट किया। वही जडेजा और अश्विन को 1-1 विकेट मिला। एक विकेट जयंत यादव को मिला।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दे कि ऑस्टेलियाई बल्लेबाज दौरा शुरू होने से पहले स्पिनरों से निपटने के लिए दुबई में अभ्यास कर रहे थे। लेकिन आज कंगारुओं को उमेश यादव ने तेज गेदबाजों को भारत में हल्के में लेना का सबक सीखा दिया। भारत की अब कोशिश होगी कि मेहमान को दूसरे दिन जल्द आउट कर एक बड़े स्कोर की  तरफ बढ़े जहां तक पहुंचना ऑस्ट्रेलिया के लिए मुश्किल हो जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top