National News

कोहरे ने रेल की रफ्तार को किया “स्लो”

Ad

नई दिल्ली- न्यूजरूमपोस्ट- राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में छाए घने कोहरे के कारण शुक्रवार को 25 रेलगाड़ियां अपने गतव्य पर देरी से पहुंची। जबकि आठ ट्रेनों को पूर्व निर्धारित समय के स्थान पर देरी से रवाना किया गया। इसके अलावा दो रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार को 14055 डिब्रूगढ़-दिल्ली ब्रम्हपुत्र मेल और 14626 फिरोजपुर कैंट-दिल्ली सराय रोहिल्ला इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन रद्द कर दिया गया। उन्होंने बताया कि रेलगाड़ी संख्या 15484 महानंदा एक्सप्रेस, 12820 आनंदविहार-बीबीएस एक्सप्रेस, 12876 नीलांचलन एक्सप्रेस, 12808 निजामुद्दीन विशाखापट्टनम समता एक्सप्रेस, 9810 निजामुद्दीन कोटा दैनिक विशेष, 13258 जनसाधारण एक्सप्रेस, 12191 श्रीधाम एक्सप्रेस और 22406 गरीब रथ एक्सप्रेस को पूर्व निर्धारित समय से चार से पांच घंटे तक विलंब से चलाया गया

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top