Business Live

जीएसटी की दरों का हुआ ऐलान, तंबाकू प्रोडक्ट्स होगें महंगे

Ad

नई दिल्ली। आखिरकार लंबे वक्त के बाद वित्त मंत्री ने जीएसटी की दरों का ऐलान कर दिया है। जीएसटी काउंसिल ने इन चार दरों को मंजूरी दी है। GST की पहली दर 5%, दूसरी 12%, तीसरी 18% और चौथी 28% निर्धारित की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बताया कि जीएसटी दर पर साले फैसले सर्वसम्मति लिए गए हैं। तय समय पर जीएसटी लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 12 फीसदी और 18 फीसदी जीएसटी स्टैंडर्ड रेट होंगे। लग्जरी कार और तंबाकू प्रोडक्ट्स पर 28 फीसदी की दर से जीएसटी लगेगा।

लग्जरी कार और तंबाकू प्रोडक्ट्स पर टैक्स के साथ सेस लगेगा। सीपीआई में शामिल 50 फीसदी प्रोडक्ट पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। ज्यादा खपत वाले प्रोडक्ट पर 5 फीसदी टैक्स लगेगा। सोने पर टैक्स रेट का फैसला बाद में लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top