National News

पाकिस्तान को मिला जवाब, भारतीय सेना ने POK में घुसकर 38 आतंकियों को मार गिराया

Ad

नई दिल्ली।  उरी में सेना पर हुए हमले के बाद से देश का हर नागरिक बदले की मांग कर रहा था। इस आतंकी हमले में हमारे 18 जवान शहीद हुए और उनकी जान की कीमत में पूरे पाकिस्तान को उडाने की बात होने लगी। 24 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को कहा था कि उसे 18 जवानों की जान का बदला चुकाना होगा लगता है पाकिस्तान ने पीएम की बात को हल्के में ले लिया। आतंक के जन्मदाता को भारतीय सेना ने देर रात उसके ही घर में घुस कर ऐसा कारनामा कर डाला जिससे पाक सकते में है।  पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए पिछले 10 दिन से बेताब  भारतीय सेना ने बुधवार रात नियंत्रण रेखा पर बने आतंकी कैंप पर सर्जिकल ऑपरेशन किया जिसमें कई आतंकी मारे गए हैं। इस ऑपरेशन की पुष्टि डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशन्स (डीजीएमओ) लेफ़्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने की।

ADVERTISEMENTS Ad

संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारो को जानकारी देते हुए जनरल सिंह ने कहा कि भारतीय सेना ने बुधवार की देर रात नियंत्रण रेखा (एलओसी) के नजदीक एक सर्जिकल स्ट्राइक किया था। जिसमें 38 आतंकी और दो पाकिस्तान सैनिक मारे गए है। भारत द्वारा की गई इस कार्रवाई में पाक अधिकृत कश्मीर में  पाकिस्तान को बड़ा नुकसान पहुंचा है।

भारतीय सेना की इस कार्रवाई के बाद डीजीएमओ रणवीर सिंह और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरुप ने पत्रकारों से बात की।रणवीर सिंह ने बताया कि भारतीय सेना और खुफिया एजेंसियों को खबर मिली थी कि बॉर्डर के पास एक लांच पैड पर आंतकी इक्कठ्ठा हुए है। ये सभी घुसपैठ की कोशिश में थे और इनका मकसद भारत के बड़े शहरों को  निशाना बनाना था। सूचाना मिलने के बाद सेना ने बिना इंतजार किए सर्जिकल स्ट्राइक की और पीओके में स्थापित कई आतंकी कैंप को उड़ा डाला। इस कार्रवाई में 38 आतंकी मारे गए है,जबकी दो पाकिस्तानी सैनिक ढेर हुए है। उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन की पूरी जानकारी  राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दी गई है।

रणवीर सिंह ने कहा कि इस विषय के बारे में उन्होंने पाक समकक्ष को जानकारी दे दी है। सिंह ने कहा कि भारतीय सेना किसी भी कीमत पर आतंकियों को हमारी धरती में नापाक करतूत करने की साजिश को कामयाब नही होने देगी। उन्होंने कहा कि देश की शांति सर्वपरि है और इसके साथ कोई समझौता नही हौगा। उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान से उम्मीद करते है कि वो आतंकियों के खात्मे के लिए भारत को सहयोग करेगा।

डीजीएमओ रणवीर सिंह ने कहा कि 18 सितम्बर को हुए उरी हमले के बाद भी आंतिकयों ने कई बार घुसपैठ करने की कोशिश की जिन्हें सेना ने नाकाम किया।  उन्होंने कहा जवाबी कार्रवाई में  कुछ आतंकियों को गिरफ्तार भी किया गया। जो सामग्री, हथियार व जीपीएस उनसे बरामद हुए है उन पर पाक की मुहर लगी हुई थी। गिरफ्तार हुए आतंकी की जांच के बाद सामने आया कि वो पाकिस्तान का रहने वाला है और पीओके में आतंकी ट्रेनिंग ले रहा था।

रणवीर सिंह ने बताया कि पुंछ और उरी में हुए हमले में जो आतंकी मारे गए थे उनके डीएनए, उंगलियों के निशान पाकिस्तान को दिए गये हैं ताकि वो छानबीन कर सके। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने जनवरी 2014 में वादा किया था कि वह भारत के खिलाफ अपनी जमीन का इस्तेमाल नही होने देगा लेकिन फिर भी नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की घटनायें थम नही रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top