National News

पुलवामा का बदला, आतंकियों के अड्डे में घुसकर भारतीय वायुसेना ने गिराए 1000 किलो बम

Ad

नई दिल्लीः पुलवामा हमले के बाद से भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखाने की ठान ली है जिसके चलते आए दिन मोदी सरकार ठोस कदम उठाती जा रही है। इसको देखते हुए पाकिस्तान में हड़कम्प मचा हुआ है। मंगलवार की सुबह 3.30 बजे भारतीय सेना ने पाक सीमा में घुसकर जैश के आतंकी ठिकानों पर 1000 किलो बम गिराकर जैश के कंट्रोल रूम को बर्बाद कर दिया है। पुलवामा हमले के बाद भारतीय सेना की तरफ से अबतक की ये बड़ी  कार्रवाई मानी जा रही है। बता दें कि सेना ने अपना रौद्र रूप दिखाते हुए पाकिस्तान की सीमा में घुसकर जैश के ठिकानों को तबाह कर दिया है।बता दें कि पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने भी भारत पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय वायुसेना के विमान LoC पार कर PoK में घुस आए। बता दें कि गफूर ने ट्वीट करके कहा कि “भारतीय वायु सेना ने नियंत्रण रेखा का उल्लंघन किया। पाकिस्तान वायु सेना ने तुरंत कार्रवाई की। भारतीय विमान वापस चले गए।” हालांकि पाक के इस बयान पर भारतीय सेना की तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस कार्रवाई को लेकर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कथित तौर पर पाकिस्तान सेना भारतीय लड़ाकू विमानों पर गोले दाग रहे हैं और विमान वहां से लौटते नजर आ रहा है। हालांकि, इस वीडियो को पुष्टि नहीं हुई है। वहीं पिछले शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेस करते हुए मेजर जनरल आसिफ गफूर ने कहा था कि हम जंग के लिए तैयार नहीं हो रहे, लेकिन अगर दूसरी तरफ से युद्ध थोपा जाता है तो हम इसका माकूल जवाब देंगे। सुबह के हमले के बाद करीब 300 से 400 आंतकी मारे जाने की खबर  सामने आ रही है।  भारतीय वायुसेना का यह 1971 के बाद पहला और सबसे हमला बताया जा रहा है।  वायुसेना के इस हमले के तुरंत बाद पीएम मोदी और मंत्री मड़ल की बड़ी बैठक बुलाई गई ।

ADVERTISEMENTS Ad

दूसरी तरफ सीमा पर पाकिस्तान अपनी हरकतों बाज नहीं आ रहा। उसने सोमवार और मंगलवार तड़के पाकिस्तान ने राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना ने रात के दौरान कई बार हमारी चौकियों पर गोलीबारी की। हालांकि भारतीय सेना पाकिस्तान को करारा जवाब दे रही है। पुलवामा आतंकी हमले के दिन यानि 14 फरवरी के बाद से ही हर रोज पाकिस्तान की ओर से LoC पर मोर्टार दागे जा रहे हैं। भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। पुलवामा हमले के बाद पीएम मोदी ने भी साफ चेतावनी दे दी थी कि “पाकिस्तान में बैठे आतंकियों खिलाफ सेना ने अपने तय वक्त और जगह पर जवाब देंगी।” इसके बाद तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण के साथ एक बैठक भी की थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top