Uttarakhand News

भवाली: राम के वन में मनाया गया हनुमान जी का जन्मदिन

Ad

 नैनीताल:नीरज जोशी:  भवाली में हर साल की तरह इस बार भी हनुमान जी का जन्मदिन धूम धाम से मनाया गया। राम जी अपने वनवास के समय पर सातताल भी आए थे ऐसा यहां के लोगों का मानना है।वेदों के अनुसार राम अवतार के समय सातताल भी उत्तराखंड का एक ऐसा स्थान रहा जहां राम ने आकर माता सीता और अनुज लक्ष्मण के साथ कुछ वक्त यहां गुजारे थे।इस जगह पर भगवान राम , लक्ष्मण और माता सीता के  ताल आज भी है जो बहुत्त सुन्दर और मन को बहाने वाली है।

ADVERTISEMENTS Ad

bhimtal 3

उसी वन में पूर्व काल में लोगो द्वारा एड़ी देवता का मंदिर का निर्माण किया गया। जिसे लोग आज भी ऐडी देवता के रूप में पूजते है। मान्यता है कि इस मंदिर में दूध चढ़ाने से सब मनोकामनाएं ऐडी देवता पूरी करते है। मंगलवार को हनुमान जयंती के अवसर पर हर साल की तरह ऐडी मंदिर में सुन्दर काण्ड के पाठ के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। और दूध खीर पूरी आलू हलुवे का भोग लगाकर हनुमान और ऐडी देवता को भोग लगाया गया। इस अवसर पर सिबन भट्ट, हरीश जोशी संजीव भगत, हिमांशु भट्ट, गौरव पाण्डे ,गिरीश उप्रेती ,नीरज जोशी आदि कई भक्तो ने सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top