News

भाजपा के अनिल बलूनी ने सीएम को ललकारा, खिलाफ चुनाव लड़ने की बात कही

Ad

हल्द्वानी-उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव 2017 की तैयारी में पूरा भाजपा खेमा मुख्यमंत्री हरीश रावत को घेरने की रणनीति बना रहा है। अल्मोड़ा में आयोजित हुए परिवर्तन रैली में भी अध्यक्ष अमिता शाह ने सीएम हरीश रावत पर प्रदेश को बर्बाद करने का आरोप लगाया था। अब भाजपा की टीम में अपने कद को एक नई पहचान दे रहे राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी ने सीएम रावत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बलूनी ने हल्द्वानी में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वो सीएम रावत के खिलाफ चुनाव उनकी जगह से लड़ेंगे। बलूनी ने सीएम पर आरोप लगाया कि रावत सबसे पहले तो राज्य बनाने के पक्ष में नही थे लेकिन गठन के बाद सीएम की कुर्सी हथियाने के लिए सब हथखंडे अपनाए और बाद में उन्होंने प्रदेश के विकास के साथ धोखा किया। बलूनी ने कहा कि रावत को पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता मात देना का दम रखता है। उन्होंने कहा कि सीएम यमुनोत्री से लेकर धारचूला तक जहां से भी चुनाव लड़ेगे वो खिलाफ खड़े होगें।

ADVERTISEMENTS Ad

बलूनी को टीम मोदी और शाह का बेहद करीबी माना जाता है। हालांकि बलूनी ने ये भी कहा कि ये पार्टी पर निर्भर करता है कि वो उन्हें कहा कि जिम्मेदारी देती है। बलूनी के बयान से एक बात साफ है कि उन्हें अब अगर सीएम के रूप में देखा जाए तो गलत नही होगा। साथ ही कयास लगाए जा रहे है कि अगर बलूनी सीएम हरीश रावत के खिलाफ चुनाव लड़ते है तो पीएम मोदी,अध्यक्ष शाह और राजनाथ सिंह जैसा बड़े नेता उनका प्रचार कर सकते है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top