Sports News

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान,हरफनमौला खिलाड़ी कोरी एंडरसन की वापसी

Ad

नई दिल्ली। भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के तैयार न्यूजीलैंड टीम का भारत के विरुद्ध पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए चयन हो गया है। कीवी टीम के हरफनमौला खिलाड़ी कोरी एंडरसन की टीम में वापसी हुई है। उन्हें बल्लेबाज के रूप में शामिल किया गया है।टीम में एंटन डेवसिच और बीजे वॉटलिंग की भी टीम में वापसी हुई है। इसके साथ ही लंबे वक्त चोट के कारण टीम से बाहर रहे  जेम्स नीशाम ने टेस्ट टीम के बाद वनडे टीम में भी जगह बनाई है। न्यूजीलैंड के भरोसेमंद गेंदबाज टिम साउदी  को भी 15 सदस्यीय टीम में  शामिल किया गया है। बता दे कि भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से ठीक पहले बाएं पैर की एड़ी में दर्द होने की शिकायत के कारण टिम साउदी  स्वदेश लौट गए।।  हेनरी निकोल्स के वनडे टीम में ना चुने जाने से न्यूजीलैंड के फैंस सकते में है क्योकि वो 22 सितंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज का हिस्सा है।

ADVERTISEMENTS Ad

बात अगर कोरी एंडरसन की करें तो उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशल मैच ने  भारत के खिलाफ टी-20  में खेला था और वो  पीठ दर्द के कारण ज़िम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर नहीं जा पाए। कोरी एंडरसन ने पिछले हफ्ते तीन 50 ओवर के अभ्यास मैच खेले पर  गेंदबाजी नहीं की और इसलिए उन्हे बल्लेबाज के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।
भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की वन-डे टीम इस प्रकार है :
केन विलियम्सन (कप्तान), कोरी एंडरसन, ट्रेंट बोल्ट, डग ब्रेसवेल, एंटन डेवसिच, मार्टिन गप्टिल, मैट हेनरी, टॉम लाथम, जेम्स नीशाम, ल्युक रोंची, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, रोस टेलर, बीजे वॉटलिंग

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top