Sports News

राजकोट टेस्ट: इंग्लैंड को मिली बढ़त, बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ा मेहमान

Ad

रोजकोट– भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे पहले टेस्ट का चौथा दिन मेहमान टीम के नाम रहा । पहली पारी में भारत को 488 में ऑल आउट करने के बाद इंग्लैंड ने दूसरी पारी में दिन का खेल खत्म होने तक बिना विकेट खोए 114 रन बना लिए है और उसकी कुल बढ़त 163 रनों की हो गई है। कप्तान एलेस्टर कुक 46* और पहला मैच खेल रहे हसीब हमिद ने 64* रन बनाकर क्रीज़ पर मौजूद है। इंग्लैंड ने पहली पारी में 537 रन बनाए थे और उसने 49 रनों की बढ़त हासिल की ।

ADVERTISEMENTS Ad

भारत के लिए चौथा दिन उम्मीद के अनुसार नही रहा। कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान अजिक्य रहाणे बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे जिस कारण टीम मेहमानों से पीछे रही। रहाणे ने केवल 13 रन बनाए। वही कप्तान विराट कोहली 40रन बनाकर हिट विकेट आउट हो गए। एक बार फिर टीम इंडिया को मुश्किल से रवि अश्विन ने निकाला। अश्विन की 70 रनों की पारी के बदौलत ही भारत 488 रनों तक पहुंच सका नही तो हालात और खराब हो सकते थे। भारत के लिए पहली पारी में मुरली विजय 126,गंभीर 29,पुजारा 124, अमित मिश्रा जीरो, रिद्धमान साहा 35,रविंद्र जडेजा 12,उमेश यादव 5 और शमी ने 8 रन बनाए।  इंग्लैंड के लिए गेदबाजी में ब्रॉड और स्ट्रोक्स को 1-1 विकेट मिला।अादिल रशिद को 4 तो मोइन अली और जाफर अंसारी को 2-2 विकेट मिले।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top