Sports News

शर्मानक हरकत, ऑट्रेलियाई खिलाड़ियों ने विराट की चोट का बनाया मजाक

Ad

रांची- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही टेस्ट सीरीज में खेल के साथ इशारों में भी वार चल रहा है। तीसरे टेस्ट में एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई खिलाई भारतीय कप्तान विरोट कोहली को छेड़ते नज़र । विराट दूसरे दिन चोटिल हो गई थे और मेहमान टीम का खिलाड़ी उनके आउट होने के बाद उनकी चोट का मज़ाक बनाता दिखाई दिया। विराट चोटिल होने के बाद भी मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरे लेकिन वो कुछ खास नही कर पाए और केवल 6 रन बनाकर आउट हो गए। विराट  पैट कमिंस की गेंदपर  पर स्लिप में स्टीव स्मिथ को कैच थमा बैठे। विराट के आउट होने के बाद आॅस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने उनकी चोट को लेकर उनका मजाक बनाया। ऑस्ट्रेलिया के कुछ खिलाड़ियों ने भद्रजनों के खेल की मर्यादा को लांघते हुए चोटिल विराट का जमकर मजाक उड़ाया। क्रिकेट के मैदान पर शायद ये पहली बार हुआ जब किसी चोटिल खिलाड़ी का इस तरह से मजाक उड़ाया गया है। गौरलतब है कि रांची टेस्ट मैच के पहले दिन आॅस्ट्रेलियाई बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब के शॉट को डाइव लगाकर रोकने के चक्कर में विराट कोहली अपना दाहिना कंधा चोटिल करा बैठे। उनके कंधे में तेज दर्द था और इस कारण वो दो दिन तक मैदान पर नहीं आ सके।

ADVERTISEMENTS Ad

 

 

इस सीरीज में विवाद बढ़ता ही जा रहा है। दूसरे टेस्ट में स्मिथ LBW आउट की घटना से जुबानी लड़ाई भी तेज़ हो गई है। इसका उदाहरण आज मैदान पर देखने को मिला।

 

 

 

 

image source-livehindustan

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top