National News

सर्जिकल स्ट्राइक :पाकिस्तान में फंसा भारतीय सैनिक घर लौटा

Ad

नई दिल्ली- एजेंसी- भारतीय सेना के जवान चंदूलाल बाबूलाल चव्हाण होली से एक दिन पहले शनिवार को यहां अपने परिवार में लौट आए। रक्षा राज्य मंत्री सुरेश भामरे चव्हाण (22) के गांव बोरविहिर तक उनके साथ गए। चव्हाण का गांव भामरे के संसदीय क्षेत्र में पड़ता है। 37 राष्ट्रीय राइफल्स में कार्यरत चव्हाण नियंत्रण रेखा के पार आतंकियों के शिविरों पर भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल कार्रवाई के बाद 29 सितंबर, 2016 को लापता हो गए थे।

ADVERTISEMENTS Ad

बाद में पाकिस्तानी सेना ने उन्हें हिरासत में ले लिया था और लंबी बातचीत के बाद 21 जनवरी को उन्हें रिहा कर दिया था। भामरे ने शनिवार को सैनिक के गांव में कहा, “मुझे बहुत खुशी है कि वह अपने परिवार में लौट आए हैं।”

चव्हाण के भाई और 9वें मराठा रेजीमेंट के सैनिक भूषण, परिवार के सदस्यों, मित्रों और ग्रामीणों ने धुले जिले में पहुंचने के साथ ही चव्हाण का जोरदार स्वागत किया और उसके बाद अपराह्न् में उनके गांव में उनका स्वागत किया गया। प्रफुल्लित भूषण ने गांव में मीडियाकर्मियों से कहा, “अब हम आनंद के साथ होली मनाएंगे।”

ADVERTISEMENTS Ad
To Top