National News

सर्राफा कारोबारी के घर में छापा,90 करोड़ की नकदी के साथ 1 कुंतल सोना बरामद

Ad

चेन्नई। काले धन पर लगाम लगाने के लिए नोटबंदी के फैसले के बाद पूरे भारत में आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी छापेमारी कर रहे हैं। गुरुवार को आयकर विभाग ने चेन्नई में कुछ ज्वैलर्स के आठ ठिकानों पर छापेमारी की। इसमें 100 किलो सोना और 90 करोड़ रुपये नकद जब्त किया गया।सूत्रों के अनुसार जब्त नकदी में 70 करोड़ रुपये 2000 रुपये के नए नोटों में हैं। छापेमारी के दौरान एक होटल के कमरे से सोने की ईटें भी मिली हैं। बताया जा रहा है कि जब्त किए गए सोने की बाजार कीमत 30 करोड़ रुपये है।

ADVERTISEMENTS Ad

सूत्रों के अनुसार, आईटी टीम को शक था कि पुराने नोटों के बदले सोने की खरीद फरोख्त हो रही है, ऐसे में टीम ने गुरुवार दोपहर करीब दो बजे अन्ना नगर और टी-नगर इलाके में एक साथ आठ ठिकानों पर छापे मारे। सूत्रों का कहना है कि आईटी टीम ने दो सोना व्यापारी शेखर रेड्डी और श्रीनिवास रेड्डी के घर और ऑफिसों पर छापे मारे।आपको बता दें कि पुलिस और आईटी टीम को प्रेम नाम के एक व्यक्ति के बारे में सूचना मिली थी कि वह मनी एक्सचेंज और लांड्रिंग कर रहा है। फिर सबूत के आधार पर टीम ने छापे की कार्रवाई की। बताया जाता है कि प्रेम शेखर और श्रीनिवास के साथ था।

 

Image result for gold and 2000 note

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top