Regional News

सितारगंज: तंमचे के बल पर बदमाशों ने लूटी ट्रैक्टर-ट्रॉली

Ad

सितारगंज: पुलिस प्रशासन अपनी चौकसी बात हर वक्त करता है लेकिन एक घटना ने उसकी पोल खोल दी। यह इसलिए क्योंकि शहर में बदमाशों का आंतक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कभी फायरिंग हो जाती है तो कभी चोरी। बुधवार रात चार नकाबपोश बदमाशों ने  धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लूट ली। आरोपी में दो बाइक पर थे। मामला नेशनल हाइवे 74 का है। उऩ्होंने   ट्रैक्टर चालक के साथ हाथापाई की और उसे पीटकर बैगुल पुल के नीचे फेंक दिया।  वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। पीड़ित ड्राइवर ने गुरुवार को  पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक यहां पहुंच गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अनुसार वीरेंद्र नगर का रहने वाला संजय कुमार बुधवार को किच्छा के धाधाफार्म से धान की फसल कटवा ट्राली में लाद बघोरा ला रहा था। रास्ते में बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसकी ट्रैक्टर-ट्रॉली लूट ली। उसके रुकते ही बदमाशों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। यही नहीं बदमाशों ने संजय को पीटकर पुल के नीचे फेंक दिया और ट्रैक्टर ट्राली लेकर भाग निकले। इस मामले में एसएसपी ने बदमाशों को पकड़ने के लिए एसओजी समेत चार टीमें लगा दी है। फिलहाल अभी बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका है।

 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top