Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: अकेले पढ़ाने की आड़ में टीचर ने छात्रा के साथ की छेड़खानी

Ad

हल्द्वानी: शहर में छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस बार आरोप कोचिंग देने वाले शिक्षक पर लगा है। उसने अकेले पढ़ाने के बहाने छात्रा को बुलाया और शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया।  छात्रा बड़ी मुश्किल से उसके चंगुल से छुटी है और पूरी घटना परिवार को बताई। उसके बाद पास के लोग और परिवार वालों ने टीचर को जमकर पीटा फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ छेड़छाड़ व पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:चैंपियंन भारत नहीं जीता तो होगा बाहर

मामला मुखानी चौराहा स्थित कॅरियर कोचिंग सेंटर का है जहां फिजिक्स के टीचर उमाकांत मिश्रा ने इस शर्मसार घटना को अंजाम दिया है। आरोपी पिछले चार-पांच साल से मुखानी में कॅरियर प्वाइंट के नाम का कोचिंग इंस्टीट्यूट चला रहा है। छात्रा ने परिवार को बताया कि शिक्षक ने उसे पहले अकेले पढ़ने के लिए बुलाया और फिर छेड़खानी की। वो 3-4 दिन से ऐसा कर रहा है।वहीं परिजनों को इसका पता लगा तो हड़कंप मच गया। परिजनों संग कुछ छात्र नेता भी कोचिंग सेंटर पहुंचे और वहीं शिक्षक की पिटाई शुरू कर दी। इससे अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर बाद शिक्षक को पकड़कर कोतवाली ले आया गया। कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि छात्रा के पिता की ओर से तहरीर दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी टीचर का कहना है कि पढ़ाई नहीं करने के कारण उसने छात्रा को एक-दो थप्पड़ मारे थे। इस कारण छात्रा ने उस पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।  बता दे कि छात्रा की 12वीं में कम्पार्टमेंट आई है और अपने आने वाली परीक्षा की तैयारी कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top