Nainital-Haldwani News

200 स्ट्रीट लाइटों से चमकेगा हल्द्वानी ट्रांसपोर्ट नगर,कैमरों में कैद होगी हर गतिविधि

200 स्ट्रीट लाइटों से चमकेगा हल्द्वानी ट्रांसपोर्ट नगर,कैमरों में कैद होगी हर गतिविधि
Ad

हल्द्वानी: व्यापारियों की मांग के बाद नगरीय प्रशासन ने फैसला कर लिया है। ट्रांसपोर्ट नगर को सुरक्षा की दृष्टि से बेहतर किया जाएगा। इसके लिए क्षेत्र में छह सीसीटीवी लगाने के साथ साथ 200 स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्य का भी श्री गणेश हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बीते काफी समय से हल्द्वानी ट्रांसपोर्ट नगर के व्यापारीगण प्रशासन से तमाम समस्यायों के बिना पर कुछ अहम कदम उठाने की गुहार लगा रहे थे। अब इन्हीं समस्याओं को जड़ से खत्म करने हेतु कवायद शुरू हो गई है।

सोमवार को कार्य प्रारंभ हो गया। दरअसल इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह व सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र चौहान ने संयुक्त रूप से कार्यों का प्रारंभ किया। तीन गेटों के अलावा मुख्य चौराहों पर भी सीसीटीवी लगाई जा रही है।

माना जा रहा है कि लगभग दो हफ्तों के अंदर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य भी पूरा हो जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि ट्रांसपोर्ट कारोबारियों की मांग के साथ साथ डीएम धीराज गर्ब्याल के अनुमोदन के बाद ही कार्य कराया जा रहा है।

सिटी मजिस्ट्रेट ने आगे कहा कि इन कार्यों से कारोबारियों को सहूलियत होगी। इस मौके पर ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी एसोसिएशन ने स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए नगर प्रशासन व नगर निगम का आभार जताया। बता दें कि इस दौरान शिविर लगाकर 200 लोगों को कोरोना का टीका भी लगाया गया।

बहरहाल सीसीटी और स्ट्रीट लाइट लगने के बाद अगला नंबर सड़कों का आएगा। ऐसे संकेत भी मिल रहे हैं। गौरतलब है कि यातायात नगर की सड़कों की स्थिति बदतर है। बारिश में दिक्कतों का पहाड़ टूट पड़ता है। सिटि मजिस्ट्रेट ने बताया कि 15 सितंबर के बाद मरम्मत का काम शुरू हो जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top