Rajasthan

राजस्थान के इस जिले में 70 साल की महिला ने दिया बच्चे को जन्म, पति ने लड़ा है युद्ध

Ad

नई दिल्ली: राजस्थान में एक अजब का मामला सामने आया है। 70 साल की महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया है। अलवर में शादी के करीब 54 साल बाद बुजुर्ग दंपत्ति को घर पर खुशियां आई है। महिला के पति की उम्र 75 साल है। आईवीएफ तकनीक के जरिए उन्हें ये खुशी मिली है। आईवीएफ प्रक्रिया टेस्ट ट्यूब बेबी की मदद से महिला ने बेटे को जन्म दिया है। यह भी पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

IVF (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन ) एक्सपर्ट डॉ. पंकज गुप्ता ने कहा कि चंद्रवती और गोपी सिंह झुंझुनू के सिंघाना गांव निवासी हैं। वह कई सालों से आईवीएफ तकनीकी से बच्चा पैदा करने कर रहे थे लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। हमारे वहां उन्होंने करीब 2 साल पहले इलाज कराया था। 9 माह पहले आईवीएफ प्रक्रिया से गर्भवती हुई थी। महिला के पति गोपी सिंह रिटायर्ड फौजी हैं। फौज से रिटायर्ड हुए 40 साल हो चुके हैं। इन्होंने बांग्लादेश के युद्ध में गोली भी खाई थी। 1983 में सेना से रिटायर हुए और 1968 से बच्चे का इंतजार था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top